By : pcgea

परिष्कार कॉलेज से ही BSc क्यों करनी चाहिए?

(i) परिष्कार कॉलेज क्योंकि राजस्थान में ऐसा पहला Autonomous College है जिसने भारत सरकार की National Education Policy के अनुसार अपने स्तर पर BSc के PCM तथा Bio के Traditional पाठ्‌यक्रम के अलावा— BSc-Semiconductor, BSc-Green Hydrogen, BSc-Nanotechnology, BSc-Applied Microbiology (Bio), BSc-Herbal Science (Bio) आदि नए पाठ्‌यक्रम तैयार कर लिए हैं जिनकी भारत एवं विदेशों के MNCs में माँग है, इन पाठ्‌यक्रमों के विद्‌यार्थियों को कोर्स पूरा करने से पहले ही अच्छे स्तर के पैकेज पर जॉब मिल सकेंगे। यदि विद्‌यार्थी चार वर्ष की BSc की डिग्री कर लेता है तो उसकी डिग्री अब B.Tech. के स्तर की हो जाएगी। चार वर्ष के बाद MSc न करके वे सीधे Ph.D. कर सकेंगे। परिष्कर के ये सभी कोर्स भविष्य में बहुत उपयोगी रहेंगे।

(ii) परिष्कार कॉलेज में Science विषयों के शिक्षक पर्याप्त संख्या में और बहुत अच्छे हैं इसलिए यहाँ का BSc का रिजल्ट हमेशा बहुत अच्छा रहा है। ज्यादातर स्टूडेंटस्‌ First Division अंकों से पास होते रहे हैं। यह सब परिष्कार के उच्च कोटि के शिक्षकों तथा यहाँ की विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण-पद्यति के कारण ही संभव होता है। यहाँ का शैक्षणिक माहौल ही ऐसा है कि यहाँ एक-दूसरे को देखकर विद्यार्थियों को संकल्पशील और मेहनती रहना ही होता है।

(iii) B.Sc के पाठ्यक्रम को प्रयोगशालाओं में प्रयोग करके अच्छी तरह से और Interesting ढंग से समझाया जाता है। परिष्कार कॉलेज में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित Semiconductor, Nanotechnology, Green Hydrogen, Renewable Energy, Applied Microbiology, Herbal Science की विशेष Labs भी हैं। Chemistry, Physics, Botony, Zoology, Geography की standard labs तो हैं ही। यहाँ के प्रत्येक शिक्षक नए-नए Experiment कराने में कुशल हैं। वे Ph.D. करा रहे हैं, इसलिए परिष्कार कॉलेज का विद्यार्थी experiment करते हुए प्रत्येक विषय को अच्छी तरह से समझकर BSc कर रहा है तथा MSc के लिए देश की अच्छी Universities में प्रवेश भी ले लेता है। परिष्कार के BSc के स्टूडेंटस IIT दिल्ली, खड़गपुर, मुम्बर्इ में तथा JNU (Delhi), BHU आदि प्रसिद्ध विश्‍वविद्यालयों में PG करते रहे हैं। परिष्कार का एक BSc स्टूडेंट ISRO में है तथा उसने मंगलयान-II में अपनी भूमिका निभाई है।

(iv) BSc के साथ-साथ Competitions की तीनों वर्ष तैयारी करते रहने से परिष्कार के विद्‌यार्थी IAS, RAS, SSC, NDA, CDS, Bank, Rly आदि के Competitions में सफल हो जाते हैं, या इनकी तैयारी करते हुए Competitions में अन्य कॉलेजों के BSc Students से बहुत आगे निकल जाते हैं, और अंततः सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं।

(v) Research की संभावना – परिष्कार कॉलेज का माहौल सीखने-सिखाने, नई-नई research करने का है इसलिए परिष्कार के विद्यार्थी देश की अच्छी Research इंस्टीट्यूट में भी प्रवेश प्राप्त कर लेते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published.