By : pcgea

परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थियों को Competitions की तैयारी से क्या लाभ होता है?

परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थी BA, BCom, BBA, BSc, BCA के पहले साल से ही Competitions की तैयारी करने लग जाते हैं। उन्हें तीन वर्ष तक धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए ऊँचा उठना होता है इसलिए उन पर Competition के काफ़ी बड़े पाठ्यक्रम को केवल 4-6 महीने में खत्म करने का दबाव नहीं रहता। वह पाठ्‌यक्रम तीन वर्ष में फैला दिया जाता है। कॉलेज का प्रत्येक लड़का-लड़की Competition के माहौल में पढ़ता है इसलिए तीन वर्ष तक लगातार एक-दूसरे विद्यार्थी से प्रेरित होता रहता है। Competition का ऐसा माहौल अन्यत्र दुर्लभ है। प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य स्पष्ट रहता है, इसलिए वह ग्रेजुएशन के दौरान इधर-उधर भटकता नहीं, जोकि आमतौर पर कॉलेजों में होता रहा है, हो रहा है। Competition की धीरे-धीरे ठोस तैयारी करते हुए रहने से विद्यार्थी का आत्मविश्‍वास मजबूत होता जाता है, वह अचानक Competition की तैयारी को लेकर तनाव में नहीं आता। Drama, Dance, Debate, Discussions आदि में धीरे-धीरे मौखिक और लिखित दोनों प्रकार की अभिव्यक्ति देते रहने, और दूसरों को देखते रहने से, मजबूत होता जाता है। इसी से दूसरे कॉलेजों के विद्यार्थियों की तुलना में परिष्कार का विद्यार्थी सभी तरह की तैयारी करता हुआ Competitions में औरों से बहुत आगे निकल जाता है, और अनेक परीक्षाओं में पहले-दूसरे attempt में ही सफल भी हो जाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published.