By : pcgea
परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस कॉलेज के Autonomous होने के क्या मायने हैं?
भारत सरकार की UGC ने सन् 2018 में एक योजना चालू की कि जो कॉलेज NAAC (यूनिवर्सिटी/कॉलेजों का मूल्यांकन करनेवाली भारत सरकार की संस्था) द्वारा ‘A’ ग्रेड है, वह Autonomous कॉलेज बन सकता है। इसी योजना के अंतर्गत परिष्कार कॉलेज को भारत सरकार एवं राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-23 से Autonomous कॉलेज का दर्जा प्राप्त हो गया।
Autonomous कॉलेज बन जाने के कारण अब परिष्कार कॉलेज किसी भी यूनिवर्सिटी की तरह सभी प्रकार की डिग्रियों का पाठ्यक्रम तैयार कर सकता है, पढ़ा सकता है, और परीक्षा लेकर मार्क्सशीट भी जारी कर सकता है। परिष्कार कॉलेज द्वारा उत्तीर्ण घोषित विद्यार्थियों को डिग्री राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा दी जाएगी।