By : pcgea
ऑटोनोमस कॉलेज में Honours तथा Research Course कैसे लिया जाता है?
ऑटोनोमस कॉलेज में विद्यार्थी यूजीसी के नियमानुसार BA, BCom, BBA, BCA, BSc के तीन वर्ष का कोर्स कर लेने के बाद सामान्य डिग्री लेकर कॉलेज से विदा हो सकता है। यदि विद्यार्थी के अच्छे अंक हैं तो विद्यार्थी तीन वर्ष के बाद एक वर्ष के लिए अर्थात् चौथे वर्ष में, Honours कोर्स कर सकता है, या 75% से अधिक अंक आने पर एक वर्ष के लिए, अर्थात् चौथे वर्ष में, BA/BCom/BBA/BCA/BSc-Research कोर्स भी कर सकता है। जैसे— BA-Research, BSc-Research आदि। Research कोर्स कर लेने के बाद विद्यार्थी को MA, MCom, MCA, MSc करने की जरूरत नहीं होती, और वह सीधे Ph.D. डिग्री के Research Program में प्रवेश ले सकता है। Honours वाला विद्यार्थी भी अब दो वर्ष के स्थान पर एक ही वर्ष में MA/MSc जैसी Postgraduate डिग्री कर सकता है।