FAQs
परिष्कार कॉलेज की Tag Line ही है—
“Empowering Minds with Artificial Intelligence.”
परिष्कार कॉलेज ऑफ़ ग्लोबल एक्सीलेंस (ऑटोनोमस) और Parishkar International College (English Medium) दोनों में Tablet या Laptop पर AI द्वारा शिक्षण करवाया जाता है। इसीलिए कॉलेज द्वारा प्रत्येक नए स्टूडेंट को Free में Tablet दिया जाता है ताकि हर स्टूडेंट AI के उपयोग में expert हो सके, जल्दी intelligent बने, और अच्छा जॉब लें। अब हर स्टूडेंट को AI से पढ़ना ही पड़ेगा, इसके बिना अच्छा भविष्य नहीं है।
परिष्कार का ऑटोनोमस कॉलेज – ‘परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस`, शिप्रापथ, मेट्रो मास हॉस्पिटल के पास, मानसरोवर में है जिसमें BA, BSc, BCom, BBA, BCA (सभी Honours/Research सहित), MCA, MA, MCom, MSc की डिग्री के लिए शिक्षण होता है। इस कॉलेज में BA Hons/Research, BSc Hons/Research, BCom Hons/Research, BBA कोर्स भी उपलब्ध हैं। यहाँ सभी कोर्सेज का शिक्षण Artificial Intelligence द्वारा होता है, इसीलिए Tablet Free में दिया जाता है। इस कॉलेज में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमवाले विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहाँ Competitions के लिए English Subject की तैयारी हेतु English Grammar, Creative Writing and Spoken English की अलग से कक्षाएँ भी दी जाती हैं ताकि हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों की English भी अच्छी हो सके।
जी हाँ। उसका नाम Parishkar International College है, विजय पथ, मानसरोवर अलग बिल्डिंग में। इसमें पूरे राजस्थान के एवं पड़ोसी राज्यों (हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली) आदि के English Medium स्कूलों से 12वीं कक्षा पास लड़के- लड़कियाँ (Co-education) BA, BSc, BCom करने के लिए आते हैं। हिंदी माध्यम के स्कूल से पढ़ा विद्यार्थी भी (यदि वह अंग्रेजी भाषा में अच्छा हो) यहाँ पढ़ सकता है। यहाँ तो यहाँ English Medium में ही टीचिंग होती है। राजस्थान में English Medium के गिने-चुने कॉलेज हैं उनमें से
(i) IAS, RAS, SSC, NDA आदि Competitions की Foundation Course के रूप में अतिरिक्त तैयारी करवाने एवं
(ii) पर्सनलिटी डिवलेप करने के लिए पढ़ाने के नए तरीक़ों के कारण परिष्कार इंटरनेशनल कॉलेज देश में अपनी तरह का विशिष्ट कॉलेज है। इसीलिए इस कॉलेज के स्टूडेंट्स IAS, RAS में सलेक्ट होते रहते हैं जिनका विवरण वेबसाइट में देखा जा सकता है।
- सत्र 2026-27 की BA, BA Hons/Research, BSc, BSc Hons/Research, BCom Hons/Research, BCA, BCA Hons/Research, BBA, BBA Hons/Research, में विद्यार्थियों का प्रवेश जारी है, तथा इन पाठ्यक्रमों की निर्धारित सीटों के भरने तक प्रवेश जारी रहेगा। सीट भरने पर प्रवेश बंद हो जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एडमिशन जारी है। BA-BEd तथा BSc-BEd की सीटें राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सिटी की अलग से आयोजित होनेवाली परीक्षा एवं काउंसलिंग द्वारा भरी जाती हैं, उनमें सीधा प्रवेश नहीं होता।
CBSE एवं RBSE द्वारा 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मार्क्सशीट की कंप्यूटर कॉपी के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा।
भारत सरकार की UGC ने सन् 2018 में एक योजना चालू की कि जो कॉलेज NAAC (यूनिवर्सिटी/कॉलेजों का मूल्यांकन करनेवाली भारत सरकार की संस्था) द्वारा ‘A’ ग्रेड है, वह Autonomous कॉलेज बन सकता है। इसी योजना के अंतर्गत परिष्कार कॉलेज को भारत सरकार एवं राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-23 से Autonomous कॉलेज का दर्जा दे दिया गया।
Autonomous कॉलेज बन जाने के कारण अब परिष्कार कॉलेज किसी भी यूनिवर्सिटी की तरह सभी प्रकार की डिग्रियों का पाठ्यक्रम स्वयं तैयार कर सकता है, पढ़ा सकता है, और परीक्षा लेकर मार्क्सशीट भी जारी कर सकता है। परिष्कार कॉलेज द्वारा उत्तीर्ण घोषित विद्यार्थियों को डिग्री राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा दी जाती है। सन् 2024 और 2025 के वर्षों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को राजस्थान विश्वविद्यालय से डिग्री मिल चुकी है।
स्पष्ट तौर पर विद्यार्थी को अन्य यूनिवर्सिटी एवं सामान्य कॉलेज में पढ़ने के बजाय परिष्कार ऑटोनोमस कॉलेज में पढ़ने से निम्नलिखित लाभ हैं—
- नए Course— परिष्कार ‘ऑटोनोमस’ कॉलेज ने विद्यार्थियों के सरकारी नौकरी में जाने, प्राइवेट कंपनियों में जॉब करने तथा अपने स्तर पर स्टार्ट-अप चला सकने को लेकर, अन्य संस्थाओं से भिन्न, ये नए Course बना लिए हैं जिनमें Artificial Intelligence का उपयोग किया गया है।
(i) BA, BSc के पाठ्यक्रम में IAS, RAS, SSC एवं अन्य Competitions का syllabus शामिल कर लिया है इसलिए अब डिग्री और Competition दोनों की तैयारी, तीन वर्ष तक, साथ-साथ चलती रहेगी, जबकि अन्य कॉलेज में डिग्री का पाठ्यक्रम अलग पढ़ना पड़ेगा तथा Competition के लिए कोचिंग कहीं अलग से करनी पड़ेगी, या कॉलेज में अनुपस्थित रहना पड़ेगा जो विद्यार्थी के विकास की दृष्टि से बिल्कुल भी सही नहीं है।
(ii) BSc के पारंपरिक विषय— PCM या Botany-Zoology के अलावा, Global and National Industry की माँग के अनुसार नए कोर्स पढ़ सकते हैं, जैसे— BSc-Semiconductor, BSc-Green Hydrogen, BSc-Nanotechnology, BSc-Applied Microbiology, BSc-Herbal Science, BSc-Data Science में graduation कर सकते हैं। ये पूरे विश्व में वर्तमान और भविष्य की Technology के अच्छे जॉब दिलानेवाले पाठ्यक्रम हैं। ये Course अन्य संस्थाओं में अपवादस्वरूप ही मिलेंगे। परिष्कार कॉलेज ने AI का उपयोग करते हुए इन courses को बनाने में पहल की है। सवाल यह है कि परिष्कार में जब B.Sc. के उत्कृष्ट पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं तब उन पुराने पाठ्यक्रमों को पढ़कर विद्यार्थी पिछड़े क्यों रहें!
(iii) Autonomous कॉलेज होने के कारण BCA के पाठ्यक्रमों को भी specialization से जोड़ दिया है। अब BCA-Data Science, BCA-Artificial Intelligence, BCA-Software Development, BCA-Web Development, BCA-Cyber Security, BCA-Cloud Computing, BCA-Multimedia & Animation, BCA-Digital Marketing आदि में BCA की specialized डिग्री लेकर B.Tech से भी उच्च स्तर के जॉब ले सकते हैं। BCA के ऐसे Course अन्यत्र कम जगह मिलेंगे, सामान्य कॉलेजों में तो मिलेंगे ही नहीं। किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में मिल भी गए तो वहाँ इनकी फ़ीस बहुत ज़्यादा है, और परिष्कार कॉलेज की क्वालिटी तो B.Tech से भी टॉप की है ही। हर वर्ष देशी-विदेशी कंपनियों को कॉलेज में आमंत्रित करके ‘कैंपस प्लेसमेंट’ करवाया ही जाता रहा है। 120 देशों में फैली हुई मल्टीनेशनल कंपनी ‘Teleperformance’ ने भारत में पहला ‘Centre of Excellence’ परिष्कार कॉलेज में स्थापित किया है।
(iv) BBA और BCom के कोर्स भी International level के हैं, Accounting & Taxation, Finance, Management, Marketing, Production & Operations Management, Logistics & Supply Chain Management, Banking & Insurance आदि में से किसी एक Course को लेकर आप देशी या विदेशी कंपनी में लाखों रुपयों का पैकेजवाला जॉब ले सकते हैं। सभी कोर्स AI से तैयार करवाए जाते हैं।
- Autonomous कॉलेज में पढ़ाने के तरीके (Pedagogy)
परिष्कार कॉलेज के autonomous होने के कारण अब लेक्चर देने के ऊबाऊ तरीके से हटकर— टेबलेट या कंप्यूटर पर AI द्वारा पढ़ाया जाता है। कॉलेज द्वारा इसीलिए प्रत्येक विद्यार्थी को Tablet Free दिया जाता है। PPT, Group Discussion, Quiz, Student Presentation, Clubs, Role plays आदि के द्वारा रोचक ढंग से पढ़ाई चलती है। परिष्कार कॉलेज में रटने के बजाय विद्यार्थियों को समझने (Understanding), समस्या समाधान करने (Problem Solving), विश्लेषणात्मक विचारशीलता विकसित करने (Critical Thinking), नवाचार एवं सर्जनात्मक (Innovation and Creativity) करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यहाँ हर विद्यार्थी को उसकी अपनी रुचि (interest), क्षमता (ability) एवं गति (pace) के अनुसार पढ़ाया जाता है ताकि वह पढ़ने को लेकर दबाव में हर्गिज़ न आए, और वह, सिलेबस से हटकर भी अपने भीतर छिपे श्रेष्ठ गुणों और क्षमताओं का विकास कर सके।
- नई तरह की परीक्षा–पद्धति (Assessment System)
परिष्कार के autonomous कॉलेज होने के कारण परीक्षा लेने के तरीकों को भय, तनाव, चान्स आदि से मुक्त कर दिया गया है। अब हर सप्ताह, हर महीने, छोटे-छोटे टैस्ट होते रहते हैं, विद्यार्थी अपने टीचर के सामने, यहाँ तक कि दुबारा परीक्षा देकर भी, अपने को सुधार तो (Improve) रहता है। परिष्कार कॉलेज की परीक्षाओं में प्रेक्टिकल कार्य का बहुत महत्त्व है, जॉब में भी यही प्रेक्टिकल कार्य अच्छा जॉब दिलाने में मदद करता है। विद्यार्थी अपनी विशेष प्रकार की योग्यता के आधार पर भी एक्स्ट्रा नंबर ले सकता है। परिष्कार कॉलेज में बहुत से टैस्ट AI के उपयोग से Tablet पर होते हैं, जो कॉलेज द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को Free में दिया जाता है।
परिष्कार कॉलेज में परीक्षा निश्चित समय पर होती है, रिजल्ट भी निश्चित समय पर, तुरंत जारी होते रहते हैं। परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थी, खुले मन से, मजे-मजे में, परीक्षा देते रहते हैं। परिष्कार में विद्यार्थी को पढ़ानेवाले टीचर के अलावा बाहर के परीक्षकों द्वारा भी लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली जाती है।
- ऑटोनोमस कॉलेज में पहले वर्ष पढ़ लेने के बाद यदि विद्यार्थी चाहे तो अपने ‘मेजर’ (मुख्य) विषय को बदल सकता है, जैसे— पहले साल में भूगोल ‘मेजर’ विषय को पढ़कर पसंद न आने पर दूसरे वर्ष इतिहास में बदल सकता है। Physics को Chemistry में, Botany को Zoology में बदल सकता है। ऐसी स्थिति में उसके पहले वर्ष के विषयों की क्रेडिट ‘माइनर’ विषय के रूप में ट्रांसफर हो जाती है, इस प्रकार परिष्कार कॉलेज में विद्यार्थी का साल खराब नहीं होता।
ऑटोनोमस कॉलेज में विद्यार्थी यूजीसी के नियमानुसार BA, BCom, BBA, BCA, BSc के तीन वर्ष का कोर्स कर लेने के बाद सामान्य डिग्री लेकर कॉलेज से विदा हो सकता है। यदि विद्यार्थी के अच्छे अंक हैं तो विद्यार्थी तीन वर्ष के बाद एक वर्ष के लिए अर्थात् चौथे वर्ष में, Honours कोर्स कर सकता है, या 75% से अधिक अंक आने पर एक वर्ष के लिए, अर्थात् चौथे वर्ष में, BA/BCom/BBA/BCA/BSc-Research कोर्स भी कर सकता है। जैसे— BA-Research, BSc-Research आदि। Research कोर्स कर लेने के बाद विद्यार्थी को MA, MCom, MCA, MSc करने की जरूरत नहीं होती, और वह सीधे Ph.D. डिग्री के Research Program में प्रवेश ले सकता है। Honours वाला विद्यार्थी भी अब दो वर्ष के स्थान पर एक ही वर्ष में MA/MSc जैसी Postgraduate डिग्री कर सकता है।
सबसे खास बात है डिग्री के पाठ्यक्रम के साथ-साथ AI की मदद से तीन/चार वर्ष तक IAS, RAS, SSC, NDA, Bank, Rly, Police, LDC, Patwar आदि परीक्षाओं की तैयारी करवाना जिसमें Maths, Reasoning, English तथा GK (भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीतिक व्यवस्था, विज्ञान एवं तकनीक एवं समसामयिक घटनाओं की जानकारी (Current Affairs) भी शामिल हैं। परिष्कार कॉलेज द्वारा Free में दिए गए Tablet पर AI के द्वारा खूब practice करवाई जाती है।
सरकारी नौकरियों के अलावा प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी करने के लिए भी लड़के-लड़कियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंडस्ट्री में अच्छे स्तर के जॉब दिलाने के लिए परिष्कार कॉलेज ने BSc, BCA, BBA, BCom में specialization से युक्त नए पाठ्यक्रम बनाए हैं जिनका विवरण प्रश्न-एक के उत्तर में दिया गया है। विद्यार्थी सामान्य BSc, BCA करने के बजाय specialized पाठ्यक्रम लेकर उच्च स्तरीय जॉब ले सकता है। Autonomous कॉलेज होने के कारण ये पाठ्यक्रम केवल परिष्कार कॉलेज में ही मिल सकेंगे जबकि इंडस्ट्री में इनकी बहुत माँग है।
तीन/चार वर्ष तक Quiz, GD, Debate, Open Discussion करवाया जाता है। हर विद्यार्थी द्वारा प्रत्येक माह कक्षा के सामने AI का उपयोग करते हुए Presentation, Drama, Dance, Clubs, Subject Associations Activities, Blog Writing, Article Writing आदि के द्वारा विद्यार्थी को Mains exam एवं interview के लिए लगातार तैयार किया जाता है। इसीलिए परिष्कार के विद्यार्थी AI की भरपूर मदद लेते हुए Competitions का सामना मजबूत आत्मविश्वास से करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।
डिग्री किसी एक अलग कॉलेज से ले लो और competition की कोचिंग किसी अलग इंस्टीटयूट से कर लो, यह बहुत असुविधाजनक है। कुछ Students ऐसा करते भी हैं, लेकिन यह योजना इसलिए बेकार है क्योंकि कोई भी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स 4-6 माह से लेकर डेढ़ वर्ष तक में Competition की पूरी Coaching करवा देती है। इससे एक ओर तो डिग्री की पढ़ार्इ उपेक्षित हो जाती है, बहुत से बच्चे डिग्री में ही फ़ेल हो जाते हैं। फिर विद्यार्थी IAS, RAS के लिए तीन साल बाद पात्र होने पर वे कोचिंग में पढ़ाए हुए को काफी-कुछ भूल भी जाते हैं। ऐसी गलत योजना से विद्यार्थी की ग्रेजुएशन की डिग्री तो बिगड़ती ही है, साथ-ही 12वीं के तुरंत बाद IAS, RAS की Competition की तैयारी उसके सर से भी गुज़र जाती है। दरअसल परिष्कार कॉलेज के होने के कारण परिष्कार कॉलेज में ‘ऑटोनोमस’ की Degree एवं IAS, RAS, SSC जैसे Competitions का पाठ्यक्रम एक ही बना लिया है इसलिए विद्यार्थी तीन वर्षों में क्रमश: आगे बढ़ते हुए Competition की संतुलित एवं मजबूत तैयारी कर लेता है जोकि किसी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट में, या फिर किसी भी अन्य कॉलेज में संभव ही नहीं है।
कॉलेज में प्रवेश राजस्थान सरकार, यूजीसी, राजस्थान विश्वविद्यालय एवं कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा निर्धारित प्रवेश- नियमों के अनुसार ही दिया जाता है। परिष्कार कॉलेज में सभी कोर्सेज़ की सीटें निर्धारित हैं। उन सीटों के भर जाने पर फिर किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। इसलिए परिष्कार कॉलेज में ही पढ़ने की इच्छा रखनेवाले विद्यार्थी को, इस कॉलेज में प्रवेश लेकर, अपनी सीट पहले से ही आरक्षित करवा लेनी चाहिए।
किसी भी सामान्य कॉलेज का पाठ्यक्रम और IAS, RAS का पाठ्यक्रम अलग-अलग है किंतु परिष्कार कॉलेज में IAS, RAS के पाठ्यक्रम को BA, BSc के पाठ्यक्रम में ही समाहित कर लिया है इसलिए डिग्री और IAS, RAS के पाठ्यक्रम की तैयारी एक साथ ही हो जाती है। यह तैयारी तीन वर्ष तक धीरे-धीरे, स्वाभाविक रूप से, क्रमश: ऊँची होती हुर्इ जाती है जिसे विद्यार्थी उसे सरलता से ग्रहण करता जाता है। उसकी Competition की नींव धीरे-धीरे बहुत मजबूत होती जाती है और उस पर Competition का एकसाथ भार भी नहीं पड़ता।
परिष्कार में IAS, RAS की (Prelims) परीक्षा के लिए तथ्यात्मक तैयारी करवाई जाती है जिसमें AI की बहुत मदद ली जाती है। Mains Exam के लिए अवधारणात्मक (Conceptual) तैयारी करवाई जाती है। अच्छा उत्तर लिखने का अभ्यास करवाया जाता है। इंटरव्यू परीक्षा की तैयारी के लिए GD, Debate, Classroom Presentation, Clubs, Subject Council Activities, Creative Writing, Dance, Drama, Music, Games, Sports, Mock interviews आदि पर तीन वर्ष तक कुछ-न-कुछ इतना काम करवाया जाता है कि प्रत्येक विद्यार्थी में स्वतंत्र रूप से सोचने, विश्लेषण करने, निर्णय लेने की क्षमता एवं दूसरों के सामने बोलने अर्थात् इंटरव्यू देने का अद्भुत आत्मविश्वास पैदा हो जाता है। यहाँ से हर विद्यार्थी का तीन-चार मॉक इंटरव्यू लेकर ही विदा किया जाता है। Competition के, सभी पक्षों को लेकर, तीन वर्षों तक इतना सबकुछ देश के किसी भी कॉलेज में, या कोचिंग इंस्टीट्यूट में नहीं करवाया जाता, इसलिए Competition की दिशा में जानेवाले विद्यार्थी के लिए यह देश का विशिष्ट कॉलेज है। Competitions में हर साल यहाँ के स्टूडेंट्स के काफी Selections इसके प्रमाण हैं। परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थी जो IAS, RAS, RPS, SSC, Bank, Asstt. Professor, व्याख्याता आदि में select हुए हैं उन्होंने बाद में जो video बनाए हैं, (जो ‘Parishkar World’ YouTube Channel पर देखे-सुने जा सकते हैं।) उनमें परिष्कार कॉलेज की इन गतिविधियों को बहुत श्रेय दिया है।
परिष्कार में Competitions पढ़ानेवाले वे टीचर्स हैं जो स्वयं IAS, RAS, SSC, IBPS आदि competitions की परीक्षा देने के अनुभवी हैं, साथ ही Competitions की कोचिंग भी करते रहे हैं। ये शिक्षक जानते हैं कि Competition की परीक्षाओं में कैसे-कैसे प्रश्न आते रहे हैं, और आ सकते हैं।
परिष्कार कॉलेज की मुख्य ताक़त इसकी फैकल्टी ही है। यहाँ इंटरव्यू के लिए आए अनेक शिक्षकों में से अच्छे ढंग से पढ़ानेवाले, और खास तौर पर research में expert शिक्षकों को चुना जाता है। उन्हें तुलनात्मक रूप से अच्छा वेतन दिया जाता है। उन्हें परिष्कार में पढ़ाने के नए तरीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रत्येक विद्यार्थी को समस्या को समझने और सुलझाने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। परिष्कार के शिक्षक विद्यार्थी- हित में समर्पित, स्नेहशील और विषय के नवीनतम ज्ञान से जुड़े रहनेवाले हैं। वे Artificial Intelligence में भी पारंगत हैं। कॉलेज द्वारा Free में दिए गए Tablet पर खूब अभ्यास करवाया जाता है। इसीलिए वे परिष्कार कॉलेज के students को, अच्छी Merit के साथ, उत्तीर्ण करवाते हैं।
परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थी BA, BCom, BBA, BSc, BCA के पहले साल से ही Competitions की तैयारी करने लग जाते हैं। उन्हें तीन वर्ष तक धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए ऊँचा उठना होता है, इसलिए उन पर Competition के काफ़ी बड़े पाठ्यक्रम को केवल 4-6 महीने में खत्म करने का दबाव नहीं रहता। वह पाठ्यक्रम तीन वर्ष में फैला दिया जाता है। कॉलेज का प्रत्येक लड़का-लड़की Competition के माहौल में पढ़ता है इसलिए तीन वर्ष तक लगातार एक-दूसरे विद्यार्थी से प्रेरित होता रहता है। Competition का ऐसा मजबूत माहौल अन्यत्र दुर्लभ है। प्रत्येक विद्यार्थी का लक्ष्य स्पष्ट रहता है, इसलिए वह ग्रेजुएशन के दौरान इधर-उधर भटकता नहीं, जोकि आमतौर पर कॉलेजों में होता रहा है, हो रहा है। Competition की धीरे-धीरे ठोस तैयारी करते हुए रहने से विद्यार्थी का आत्मविश्वास मजबूत होता जाता है, वह अचानक Competition की तैयारी को लेकर तनाव में नहीं आता। Drama, Dance, Debate, Discussions आदि में धीरे-धीरे मौखिक और लिखित दोनों प्रकार की अभिव्यक्ति देते रहने, और दूसरों को देखते रहने से, मजबूत होता जाता है। इसी से दूसरे कॉलेजों के विद्यार्थियों की तुलना में परिष्कार का विद्यार्थी सभी तरह की तैयारी करता हुआ Competitions में औरों से बहुत आगे निकल जाता है, और अनेक परीक्षाओं में पहले-दूसरे attempt में ही सफल भी हो जाता है।
परिष्कार के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता निम्नलिखित तरह से प्राप्त होती है-
(1) परिष्कार में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थी को Lenovo का स्टैंडर्ड का टेबलेट Free में दिया जाता है ताकि वह क्लास में व घर पर AI के द्वारा जल्दी सीख सके, ज्यादा सीख सके और अच्छा जॉब ले सके।
(2) BA एवं BCom की सभी छात्राओं (girls) को कॉलेज की ओर से चार वर्ष तक ₹5000 एवं ₹6000/- Scholarship दी जाती है।
(2) ST, SC, OBC, SBC, Minority, BPL आदि विद्यार्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा उनके नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलती है।
(3) परिष्कार कॉलेज के प्रबंधन द्वारा BA एवं BCom में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थी को 12वीं कक्षा में 60% से 69.99% तक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को ₹1500/- छात्रवृत्ति, 70% से 79.99% तक को ₹2500 एवं ₹3000/- छात्रवृत्ति, 80% से 89.99% तक को ₹3500/- एवं ₹4500/- एवं 90% तथा इससे अधिक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को प्रथम वर्ष में ₹5000/- एवं ₹6000/- की Scholarship दी जाती है।
(4) BSc की सभी छात्राओं को कॉलेज की ओर से प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में ₹ 6000/- Scholarship दी जाती है।
(5) परिष्कार कॉलेज के प्रबंधन द्वारा BSc में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थी को 12वीं कक्षा में 75% से 79.99% तक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को ₹3000/- छात्रवृत्ति, 80% से 89.99% तक को ₹4000 एवं 90% तथा इससे अधिक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को प्रथम वर्ष में ₹5000/- की Scholarship दी जाती है।
(6) परिष्कार कॉलेज के प्रबंधन द्वारा BCA एवं BBA मे प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थी को 12वीं कक्षा में 60% से 69.99% तक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को ₹2500/- एवं ₹2000/- छात्रवृत्ति, 70% से 79.99% तक को ₹5000 एवं ₹4000/- छात्रवृत्ति, 80% से 89.99% तक को ₹7500/- एवं ₹6000/- एवं 90% तथा इससे अधिक अंक प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को प्रथम वर्ष में ₹8000/- की Scholarship दी जाती है।
जी हाँ। मानसरोवर में विजयपथ (English Medium) तथा मेट्रो मास, शिप्रा पथ (हिंदी माध्यम) पर स्थिति दोनों कॉलेजों तक बस-सेवा बगरू, निवारू रोड, 200 फीट बार्इपास, वैशाली नगर, खातीपुरा, आगरा रोड, जगतपुरा, साँगानेर तथा पूरे मानसरोवर कॉलोनी क्षेत्र/क्षेत्रों से उपलब्ध है। बस का वार्षिक शुल्क क्षेत्र विशेष के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। वैसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मानसरोवर तक एवं कॉलेज तक सरकारी एवं प्राइवेट शहर बस यातायात भी उपलब्ध हैं।
कॉलेज में ad-hock प्रवेश अप्रेल-मई से शुरू हो जाता है। 12वीं का रिजल्ट आने पर विद्यार्थी (लड़का/लड़की) Internet से Marksheet प्राप्त कर कॉलेज में नियमित रूप से ऑनलाइन भी प्रवेश ले सकते हैं और ऑनलाइन ही फीस भी जमा करवा सकते हैं, यहाँ तक कि कॉलेज का अपना पासवर्ड प्राप्त कर ‘Parishkar World’ डिजिटल प्लेटफोर्म पर रखी हुई ऑनलाइन क्लासें भी शुरू कर सकते हैं। निर्धारित सीटें रहने तक कॉलेज में प्रवेश ‘पहले आओ पहले पाओ’ ‘first come first serve’ नीति पर दिया जाता है। सीटें फुल होने पर प्रवेश बंद कर दिया जाता है।
जी हाँ। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल हैं। कुछ हॉस्टल कॉलेज से दो किलोमीटर की अधिक दूरी पर स्थित होने से कॉलेज बस उन्हें हॉस्टल से लाती है और छोड़ती है। हॉस्टल का प्रबंधन एक अलग स्वतंत्र एजेंसी देखती है किंतु वहाँ का रहना, खाना, अनुशासन सब कॉलेज द्वारा भी सुपरवाइज किया जाता है। हॉस्टलों में अनुशासन, सहयोग, स्नेह और सीखने का वातावरण है। परिष्कार निर्देशित हॉस्टल अपने अनुशासन एवं शैक्षिक आवासीय माहौल की दृष्टि से यहाँ मानसरोवर में बहुत ख्याति प्राप्त किए हुए हैं।
BA, BCom, BBA, BSc, BCA, MCA, MA, MCom, MSc, D.Pharma, B.Ed., Ph.D. में प्रवेश लेनेवाले विद्यार्थी को पलंग, बिस्तर, अलमारी, टेबल-कुर्सी, पंखा/कूलर उपलब्ध हैं। AC वाले कमरे भी उपलब्ध हैं। सिंगल, डबल व ट्रिपल बैड के अनुसार अलग-अलग फीस है लेकिन वह मानसरोवर के अन्य हॉस्टलों की तुलना में बहुत वाजिब है, कम है। हॉस्टल के बारे में विशेष जानकारी Mobile: 72300-20163, 64 पर प्राप्त की जा सकती है।
कॉलेज का प्रवेश- पत्र कॉलेज में भी उपलब्ध है तथा इसे parishkar.org पर Parishkar College of Global Excellence (Autonomous, Hindi & English Medium College) तथा Parishkar International College (only English Medium College) portal पर उपलब्ध फॉर्म को Online भर कर, कॉलेज को Online भेज सकता है। 12वीं के बाद का Under Graduation विद्यार्थी के कॅरिअर का महत्त्वपूर्ण पड़ाव होता है, इसलिए बेहतर यह है कि आप परिष्कार कॉलेज आएँ, यहाँ के संसाधनों, विशेष रूप से यहाँ के पढ़ाने के तरीकों को एवं पढ़ने के माहौल को, लड़के-लड़की की सुरक्षा को, उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को, बारीकी से देखें और उसके बाद, अच्छी तरह सोच-विचारकर, प्रवेश लेने पर निर्णय लें।
वे विद्यार्थी सफल होते हैं जिनमें तीन प्रकार की योग्याताएँ होती हैं –
(1) Prelims Exam में पूरे पाठ्यक्रम का विस्तृत अध्ययन, Tablet पर AI से शानदार अध्ययन।
(2) Mains Exam में पाठ्यक्रम में निर्धारित बिन्दुओं की विश्लेषणात्मक, तुलनात्मक समझ, तथा उनको उत्कृष्ट एवं कम शब्दों में लिख सकने का कौशल
(3) समकालीन सभी प्रकार की समस्याओं (वैश्विक, राष्ट्रीय और स्थानीय) को समझने और उनके निराकरण (नया विकल्प) प्रस्तुत करने की समझ और
(4) अपने विचारों को स्तरीय, समृद्ध (rich) भाषा में, तत्काल वस्तुगत (objectively) ढंग से विश्लेषण करते हुए, पर्याप्त आत्मविश्वास के साथ, मौखिक रूप से प्रस्तुत करने की Interview देने की क्षमता। इन सभी क्षमताओं के विकास को ध्यान में रखकर परिष्कार के दोनों कॉलेजों में डिग्री एवं competition दोनों का शिक्षण कार्यक्रम चलता रहता है।
तीन वर्ष तक रोज़ Competition आधारित IAS, RAS के पाठ्यक्रम की तैयारी (Pre exam), निरंतर Quiz, GD, Debate, Open Discussion आयोजित करते रहना तथा हर विद्यार्थी द्वारा प्रत्येक माह कक्षा के सामने Presentation, Drama, Dance, Clubs, Subject Associations, Blog Writing, Article Writing आदि के द्वारा विद्यार्थी को Mains exam एवं interview के लिए तैयार किया जाना। धीर-धीरे तीन वर्षों में विद्यार्थी का ज्ञान, लेखनकौशल और Interview क्षमता उच्च स्तर की हो जाती है।
परिष्कार के सभी विषयों के शिक्षक को विद्यार्थी की लेखन-शैली विकसित करने के लिए keywords, Sentence Reading, Paragraph Reading, Flow Chart, Diagram, Graphs, Picture बनवाने की Special Training देते हैं। इसके लिए Tablet पर AI द्वारा खूब अभ्यास करवाया जाता है। शिक्षक विद्यार्थियों को नियमित रूप से लिखित कार्य देते हैं और प्रत्येक विद्यार्थी के लिखित कार्य की जाँच करते हैं, उसे सुधारते हैं। अच्छे और कमज़ोर दोनों प्रकार के उत्तरों का कक्षा में विश्लेषण किया जाता है। यह कार्य BA, BCom, BSc, BCA के पाठ्यक्रम के दौरान, लगातार तीन वर्षों तक, चलता रहता है।
यह बहुत महत्त्वपूर्ण Program है, और यह इस कॉलेज की अपनी खासियत है। एक विद्यार्थी को IAS, RAS या अन्य किसी प्राइवेट जॉब में मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक लड़के-लड़की को स्वस्थ, निर्भीक, स्फूर्तिवान, नया-नया सोचनेवाला, समस्याओं का सटीक विश्लेषण करनेवाला, मौज-मस्तीके द्वारा पढ़ार्इ के प्रेशर को दूर करते रहनेवाला, और अच्छी भाषा में Interview देकर अच्छा प्रभाव छोड़नेवाला होना चाहिए। इसके लिए Drama, Dance, Debate, Discussion, Clubs, NSS, NCC आदि गतिविधियों में भाग लेने का अवसर देकर प्रत्येक लड़की और लड़के की Personality को विकसित किया जाता है। परिष्कार कॉलेज में इसे बहुत महत्त्व दिया जाता है। विद्यार्थी भी इस शिविर (Camp) को बहुत पसंद करते हैं। व्यक्तित्व विकास का यह समग्र सोच जयपुर से लेकर दिल्ली तक की किसी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट में संभव नहीं है। वहाँ न तो इस बारे में ऐसा कोई कार्यक्रम है, और न ही यह वहाँ संभव है; जबकि विद्यार्थी के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए और Competition में सफल होने के लिए भी, यह बहुत ज़रूरी है। साक्षात्कार देने की मजबूत क्षमता विकसित नहीं हो पाने के कारण अनेक विद्यार्थी अनेक बार इंटरव्यू तक पहुँचकर असफल होते रहते हैं। परिष्कार कॉलेज अपने विद्यार्थियों के ऐसे सूक्ष्म विकास के प्रति बहुत जागरूक है।
परिष्कार कॉलेज ने पिछले दस वर्षों में हज़ारों विद्यार्थियों को प्राइवेट नौकरियों के लिए तैयार किया है और नौकरियाँ लगवार्इ हैं। अब तो परिष्कार कॉलेज की ख्याति को देखकर अनेक प्राइवेट कंपनियाँ, बैंक आदि परिष्कार कॉलेज के Placement Department से संपर्क करते ही रहते हैं। कंपनियों की ज़रूरत के अनुसार कॉलेज में Special Training देकर, Students का Interview करवाकर, उनका Placement करवाया जाता है। कर्इ लड़के-लड़कियों का जॉब BA, BCom, BBA, BSc, BCA के अंतिम वर्ष का रिजल्ट आने से पहले ही लग जाता है। परिष्कार के छात्र-छात्राएँ देश में ही नहीं, विदेशों में भी, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे पैकेज के साथ शानदार नौकरियाँ कर रहे हैं।
परिष्कार कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाएँ लगती हैं। यदि कोर्इ शिक्षक छुट्टी पर भी रहता है तो भी किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था कर दी जाती है ताकि विद्यार्थियों का कोर्इ भी पीरियड खाली न जाए। एक विद्यार्थी ने Part-III में कॉलेज से विदा होते हुए कहा कि- “पिछले तीन वर्षों में मेरी कक्षा का एक भी पीरियड ऐसा नहीं गया जिसमें कक्षा में कोर्इ टीचर उपलब्ध न रहा हो।”
परिष्कार में पढ़ने का माहौल तो है ही, किंतु यहाँ लड़के-लड़कियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार Games-sports में भाग लेने के लिए बहुत प्रेरित किया जाता है ताकि विद्यार्थी का विकास अपनी रुचि के अनुसार खेल-विशेष में अधिकतम हो सके। खेलने में और पढ़ने में कोर्इ विरोध नहीं है बल्कि ये एक-दूसरे के सहायक हैं, बशर्ते कि दोनों के बीच संतुलन रखा जाए।
परिष्कार में शतरंज, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉस्केट बॉल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स आदि की सुविधा है। परिष्कार कॉलेज पिछले कर्इ वर्षों से Inter-College Tournaments में शतरंज, बॉक्सिंग, कबड्डी, हॉकी आदि दस खेलों में चैंपियन रहा है। सत्र 2025-26 में परिष्कार के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में 160 मेडल मिले हैं जो राजस्थान के किसी भी एक कॉलेज को मिलनेवाले मेडल्स में सबसे ज़्यादा हैं। यहाँ के लड़के-लड़कियों को खेलों के आधार पर, खेल कोटे से, सरकारी नौकरियाँ भी मिलती रहती हैं। परिष्कार के कृष्ण शर्मा, हर्ष चौधरी तथा पार्थवी ग्रेवाल ने अंतरराष्ट्रीय बोक्सिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल लिए हैं।
कॉलेज में नवीनतम पुस्तकों एवं शोध-पत्र-पत्रिकाओं, दैनिक समाचारपत्रों से युक्त पुस्तकालय है। शिक्षक या विद्यार्थी आवश्यकता महसूस होने पर पुस्तकालय में पुस्तक मँगवा सकते हैं। कॉलेज में E-Library भी है जिसमें विद्यार्थी पुस्तकालय में लगे हुए कंप्यूटर्स, जो इंटरनेट से जुड़े हुए हैं, उनकी मदद से हजारों पुस्तकों में से अपनी पसंद की किसी भी पुस्तक को पढ़ सकता है, डाउनलोड कर सकता है। इंटरनेट की सुविधा से कितना भी इच्छित ज्ञान प्राप्त कर सकता है।
कॉलेज में सभी Classrooms LCD Projector से युक्त हैं, AI टेकनीकों का उपयोग करते हुए टेबलेट और लेपटॉप पर भी आवश्यक रूप से पढ़ाई करवाई जाती है, इसीलिए परिष्कार में BA, BSc, B.Com, BCA, MA, M.Com, MSc का विद्यार्थी AI में कुशल हो जाता है। यहाँ PPT से भी शिक्षण होता है। Wi-Fi सुविधा उपलब्ध है। पीने का स्वच्छ-शीतल पानी है, गर्मी में aircool ducting है, साफ़-सुथरे वॉशरूम्ज़ हैं, स्थान-स्थान पर suggestion boxes हैं, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बड़ा डोम है, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कुश्ती, बॉक्सिंग, शतरंज आदि के लिए कोर्ट में अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ साफ-स्वच्छ खोने के लिए कैंटीन है, बस सुविधा भी है।
परिष्कार में ‘विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण की परंपरा है इसलिए यहाँ शिक्षक द्वारा इकतरफ़ा लेक्चर (one way lecture) नहीं दिए जाते। विद्यार्थियों से अधिकतम सवाल पूछते हुए, उनसे उत्तर प्राप्त करते हुए, उनकी अच्छी प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए, विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित (appreciation) करते हुए, सहभागिता आधारित, अंतक्रियात्मक (interactive) ढंग से कक्षाएँ संचालित होती हैं। कॉलेज द्वारा Free में दिए गए Tablet पर पढ़ने का और Exam देने का खूब अभ्यास करवाया जाता है। कुछ टॉपिक PPT द्वारा, कुछ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों (Presentation) द्वारा, कुछ Group discussion द्वारा पढ़ाए जाते हैं। इससे विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ती है, उन्हें आनंद आता है, उन्हें याद रहता है, वे नया-नया सोचना सीखते हैं, और प्रतिदिन आत्मविश्वास को बढ़ाते जाते हैं।
परिष्कार में हर 14 दिन में हर विषय का OMR Sheet पर या Online टैस्ट होता है, तथा उसी समय या उसी दिन या दूसरे दिन उसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। इसके अलावा शिक्षक समय-समय पर Class Test लेते रहते हैं, लिखित Assignment देकर कॉपी जाँचते रहते हैं। टैस्ट के बाद कक्षा में सही उत्तरों तथा कमज़ोर उत्तरों, उत्तर लिखने के अच्छे तरीकों पर चर्चा की जाती है। कुछ परिणामों की सूचना अभिभावकों को भी दी जाती रहती है। काफ़ी टैस्ट क्लास में लेपटॉप या टेबलेट पर लिए जाते हैं। इसीलिए यहाँ नए विद्यार्थी को Lenovo का टेबलेट Free दिया जाता है।
NAAC (National Assessment & Accreditation Council, Govt. of India, बैंगलुरू द्वारा
(1) अच्छे Syllabus,
(2) पढ़ाने के अच्छे तरीके,
(3) Extra-curricular Activities (Games, Sports, Clubs, Subject Councils, Drama, NSS, NCC, Rover, Ranger etc.),
(4) Research Activities,
(5) Infrastructure (Class rooms, labs, Library, IT Facilities etc),
(6) कुशल Management and Finance तथा
(7) कॉलेज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए Innovations के आधार पर Grade दी जाती है।
परिष्कार कॉलेज इन सभी क्षेत्रों में ‘A’ Grade रहा है। राजस्थान के लगभग 3000 कॉलेजों में केवल परिष्कार कॉलेज ‘A’ Grade है जहाँ Competitions की Free तैयारी भी करवार्इ जाती है। NAAC ने भी परिष्कार कॉलेज के IAS, RAS, SSC, NDA आदि Competition Program की बहुत प्रशंसा की है। NAAC Report को यहाँ क्लिक करके देखा जा सकता है।
(i) परिष्कार कॉलेज क्योंकि राजस्थान में ऐसा पहला Autonomous College है जिसने भारत सरकार की National Education Policy के अनुसार अपने स्तर पर BSc के PCM तथा Bio के Traditional पाठ्यक्रम के साथ-साथ— BSc-Semiconductor, BSc-Green Hydrogen, BSc- Renewable Energy, BSc-Nanotechnology, BSc-Applied Microbiology (Bio), BSc-Herbal Science (Bio) आदि नए पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिए हैं जिनकी भारत एवं विदेशों के MNCs में माँग है। इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने से पहले ही अच्छे स्तर के पैकेज पर जॉब मिल सकेंगे। यदि विद्यार्थी चार वर्ष की BSc की डिग्री कर लेता है तो उसकी डिग्री अब B.Tech. के स्तर की हो जाएगी। चार वर्ष के बाद MSc न करके वे सीधे Ph.D. कर सकेंगे। परिष्कर के ये सभी कोर्स भविष्य में बहुत उपयोगी रहेंगे।
(ii) परिष्कार कॉलेज में Science विषयों के शिक्षक पर्याप्त संख्या में और बहुत अच्छे हैं तथा AI के ज्ञान से तथा Ph.D. डिग्री से युक्त हैं, इसीलिए यहाँ का BSc का रिजल्ट हमेशा बहुत अच्छा रहा है। ज्यादातर स्टूडेंटस् First Division अंकों से पास होते रहे हैं। यह सब परिष्कार के उच्च कोटि के शिक्षकों तथा यहाँ की विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण-पद्यति के कारण ही संभव होता है। यहाँ का शैक्षणिक माहौल ही ऐसा है कि यहाँ एक-दूसरे को देखकर विद्यार्थियों को संकल्पशील और मेहनती रहना ही होता है।
(iii) B.Sc के पाठ्यक्रम को प्रयोगशालाओं में प्रयोग करके अच्छी तरह से और Interesting ढंग से समझाया जाता है। परिष्कार कॉलेज में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित Semiconductor, Nanotechnology, Green Hydrogen, Renewable Energy, Applied Microbiology, Herbal Science की विशेष Labs भी हैं। Chemistry, Physics, Botony, Zoology, Geography की standard labs तो हैं ही। यहाँ के प्रत्येक शिक्षक नए-नए Experiment कराने में कुशल हैं। वे Ph.D. करा रहे हैं, इसलिए परिष्कार कॉलेज का विद्यार्थी experiment करते हुए प्रत्येक विषय को अच्छी तरह से समझकर BSc कर रहा है तथा देश की अच्छी Universities में MSc में प्रवेश भी लेता रहा है। परिष्कार के BSc के स्टूडेंटस IIT दिल्ली, खड़गपुर, मुम्बर्इ में तथा JNU (Delhi), BHU आदि प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में PG करते रहे हैं। परिष्कार का एक BSc स्टूडेंट ISRO में है तथा उसने मंगलयान-II में अपनी भूमिका निभाई है।
(iv) BSc के साथ-साथ Competitions की तीनों वर्ष तैयारी करते रहने से परिष्कार के विद्यार्थी IAS, RAS, SSC, NDA, CDS, Bank, Rly आदि के Competitions में सफल हो जाते हैं, या इनकी तैयारी करते हुए Competitions में अन्य कॉलेजों के BSc Students से बहुत आगे निकल जाते हैं, और अंततः सफलता प्राप्त कर ही लेते हैं।
(v) Research की संभावना – परिष्कार कॉलेज का माहौल सीखने-सिखाने, नई-नई research करने का है। यहाँ राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित (Approved) Ph.D. का कोर्स भी संचालित है। इसलिए परिष्कार के विद्यार्थी देश की अच्छी Research इंस्टीट्यूट में भी प्रवेश प्राप्त कर लेते हैं।
ऑटोनोमस कॉलेज होने के कारण परिष्कार कॉलेज में BA के कोर्स को IAS, RAS के Competitions के अनुसार ही बना दिया गया है। इससे IAS, RAS जैसी प्रशासनिक सेवाओं का पाठ्यक्रम— इतिहास, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक, प्रशासनिक व्यवस्था, भूगोल, समसामयिक आर्थिक-राजनीतिक घटनाओं, नीतिशास्त्र, तर्कशक्ति, कंप्यूटर साइंस आदि को BA के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। परिष्कार के शिक्षक इन विषयों के पाठ्यक्रम को IAS RAS परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं इनकी परीक्षा-पद्धति की दृष्टि से ही पढ़ाते हैं। परिष्कार कॉलेज में विज्ञान एवं वाणिज्य से 12वीं कक्षा पास किए हुए अनेक विद्यार्थी BA का पाठ्यक्रम लेकर RAS, RPS बन चुके हैं।
(1) परिष्कार में BCom/BBA को बहुत ही प्रोफ़ेश्नल ढंग से AI की तकनीकों का प्रयोग करते हुए, कक्षा में लेपटॉप एवं टेबलेट द्वारा पढ़ाया जाता है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर का पढ़ाया जाता है। इससे यहाँ के बहुत-से विद्यार्थियों को, प्रवेश के प्रथम वर्ष में ही, कुछ बैंकों के अस्थायी Appointment Letter मिल जाते हैं और उनका तीन वर्ष बाद जॉब भी लग जाता है।
(2) यहाँ Tally, GST तथा बैंकिंग एवं फाइनेंस के अनेक सोफ़्टवेयरों का अलग से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि स्टूडेंट को आसानी से अच्छे स्तर की नौकरी मिल सके।
(3) यहाँ से BCom/BBA करने के बाद आप CA, CS, ICWA, MBA आदि परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकते हैं।
(4) परिष्कार के BCom/BBA students अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय बैंकों में Bank Manager, PO, Clerk आदि विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। Private Banks (ICICI, HDFC, Axix, AU Finance आदि) सर्वाधिक Placements परिष्कार कॉलेज के BCom Students के ही हो रहे हैं।
(1) ऑटोनोमस कॉलेज होने के कारण परिष्कार कॉलेज ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की माँग को देखते हुए सामान्य BCA के स्थान पर Specialization वाला BCA-Artificial Intelligence (Machine Learning), BCA-Data Analysis, BCA-Software Development, BCA-Web Development, BCA-Cyber Security, BCA-Social Media & Animation, BCA-Cloud Computing, BCA-Digital Marketing कोर्स में डिग्री करने से एक विषय में उच्च स्तर का Specialization हो जाएगा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियाँ इन्हें अच्छे पैकेज पर जॉब दे सकेंगी। अब सामान्य BCA की पूछ बहुत कम है।
(2) बहुत-से Students BCA Semester-VI या VIII का रिजल्ट आने से पहले ही हर साल International-National Companies में Job प्राप्त कर लेते हैं।
(3) BCA करने के बाद MCA, MSc (IT) कर IT में आगे विशेषज्ञता प्राप्त कर लेते हैं। परिष्कार कॉलेज के बहुत-से स्टूडेंट्स MCA, MSc (IT) करके अच्छी कंपनियों में काम कर रहे हैं, या अपना निजी व्यवसाय चला रहे हैं।
जी हाँ। परिष्कार कॉलेज का अपना digital platform है— ‘Parishkar World’, जिसमें हर विषय के video uploaded हैं, प्रत्येक विद्यार्थी को password दिया हुआ है, उसका उपयोग करके वह video lectures देख सकता है और क्लास में उस पर चर्चा भी कर सकता है।
परिष्कार कॉलेज अब Autonomous है इसलिए इसका अपना BA, BSc डिग्री का पाठ्यक्रम IAS, RAS, SSC के पाठ्यक्रम के अनुसार ही बना लिया है इसलिए विद्यार्थी डिग्री का पाठ्यक्रम पढ़ते-पढ़ते IAS, RAS, SSC की तैयारी भी कर लेता है, यानी एक पंथ दो काज, एक पत्थर से दो शिकार। यह सब Autonomous कॉलेज बनने के कारण संभव हुआ है।
यूनिफॉर्म से गरीब-अमीर विद्यार्थियों में समता का भाव रहता है, Co-educational होने के कारण लड़के-लड़कियों में यूनिफॉर्म से शालीन वातावरण बना रहता है, साथ ही पढ़ने पर फोकस बराबर बना रहता है। यूनिफॉर्म में नीली जीन्स और नारंगी पीले रंग की शर्ट है/शर्ट एवं गुलाबी लाल टी-शर्ट है। यह यूनिफॉर्म परिष्कार कॉलेज के लड़के-लड़कियों को बहुत अच्छी लगती है। यह जीन्स और टी-शर्ट ऐसी नॉर्मल ड्रेस है कि लगता ही नहीं कि वह यूनीफोर्म भी है। परिष्कार के BCA एवं BBA विद्यार्थी शर्ट, पेंट और टाई की यूनिफोर्म है।
अंतरराष्ट्रीय शोध से और हमारी पुरानी गुरुकुल पद्धति से जाना कि विद्यार्थी के विकास में प्रेम, सहयोग, त्याग, सामाजिकता, राष्ट्रीयता आदि भावों का विकास जरूरी है। परिष्कार में 12वीं के बाद बहुत से विद्यार्थी अपने माँ-बाप को गाँव में छोड़कर जयपुर परिष्कार कॉलेज में आते हैं इसलिए युवतियों को सहज स्नेहमय पारिवारिक वातावरण दिया जाना ज़रूरी है। परिष्कार में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अच्छे स्तर की बॉडिंग विकसित की जाती है। अपना घर छोड़कर आए हुए लड़के-लड़कियों का कॉलेज में, कक्षाओं में, घर पर, हॉस्टल में मन रमे; वे संतुलित रहें और अपना सर्वश्रेष्ट विकसित करें; Competition की लड़ाई को जीतें, इसके लिए अनेक गतिविधियाँ कराई जाती हैं।
शिक्षकों का विद्यार्थियों के प्रति स्नेहपूर्ण, सहयोगात्मक, अनौपचारिक (Informal) व्यवहार रहता है। 30-40 विद्यार्थियों पर निर्धारित किए गए प्रत्येक Mentor-Teacher अपने Mentee-Student से स्वास्थ्य संबंधी समस्या, पारिवारिक समस्या, मित्रों के साथ के संबंध तथा तनाव, आदतें, आदि पर भावपूर्ण संवाद करके, उनकी भौतिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार कॉलेज में ही पारिवारिक वातावरण देने का प्रयास किया जाता है। इस दृष्टि से परिष्कार कॉलेज राजस्थान में ही नहीं, पूरे देश में विशिष्ट कॉलेज है। परिष्कार कॉलेज में Anxiety (चिंता) Depression (अवसाद) झेलनेवाले विद्यार्थियों की विशेष केयर की जाती है, कॉउंस्लिंग की जाती है।