परिष्कार में BCA का पाठ्यक्रम एक लोकप्रिय प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है।
यद्यपि BCA तो किसी भी कॉलेज से किया जा सकता है परंतु परिष्कार कॉलेज से BCA करने का अर्थ है अपने व्यक्तित्व में छिपी अद्भुत क्षमताओं का विकास करना ताकि वह IT कंपनियों में अच्छा जॉब कर सके अथवा IT के क्षेत्र में अपना निजी व्यवसाय भी कर सके। BCA के पाठ्यक्रम के तीन आयाम हैं—
- प्रथमत:, BCA में हमारा पहला उद्देश्य विश्वविद्यालय परीक्षाओं में छात्रों को शानदार अंक प्राप्त करने को प्रेरित करना है, जिससे कि वे उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षण की दिशा में अपना उत्कृष्ट कॅरिअर बना सकें।
- द्वितीय, परिष्कार कॉलेज में BCA के विषयों के पाठ्यक्रम के साथ-साथ Dot net, Jawa, C++, आदि का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे यहाँ का विद्यार्थी स्नातक परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही IT कंपनियों में जॉब करने में सामर्थ्यवान होता जाता है और जॉब प्राप्त कर ही लेता है। यहाँ के विद्यार्थी विदेशी एवं देशी IT कंपनियों में अच्छे वेतन पर काम कर रहे हैं।
- तृतीय, PCGE में BCA के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी करे हैं जैसे— IAS, RAS, NDA, CDS, SSC, Polic Sub-Inspector, Bank PO लिपिक, रेलवे, अकाउन्टेन्ट आदि। यहाँ रोजाना 2 घंटे की गणित, अंगेजी, तर्क शक्ति और GK की कक्षाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं।
पात्रता
10+2 (Arts/Science/Commerce) 48 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण।
प्रवेश प्रक्रिया
पहले आओ पहले पाओ (First Come First Serve) के आधार पर
वैकल्पिक विषय
राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार।
विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम
- हमारे BCA के छात्रों ने राजस्थान विश्वविद्यालय में Top करने जैसे उत्कृष्ट परिणामों के माध्यम से हमें गौरवान्वित किया है। ऐसे अद्भुत परीक्षा-परिणाम अन्यत्र दुर्लभ हैं।
Rank holders in University of Rajasthan exams
Name
|
Session
|
(%)
|
Class
|
Rank
|
Kartik Rawat
|
2019
|
79.83
|
BCA-III
|
IV
|
Kartik Rawat
|
2018
|
81.5
|
BCA-II
|
I
|
Banita Bardiya
|
2018
|
83.79
|
BCA-I
|
IV
|
पढ़ाने के तरीके
- नवाचार (Innovations) PCGE की आत्मा है। PCGE के अध्यापकों ने विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण-पद्धति को विकसित किया है जोकि समूह&चर्चा, वाद-विवाद आदि में विद्यार्थी की भागीदारी पर केंद्रित होती है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के तरीके अपनाये जाते हैं—
- वाक्य में महत्त्वपूर्ण शब्दों (Key word) को ढूँढ़ना।
- पैराग्राफ में मुख्य विचार (Key concept) को ढूँढ़ना।
- विद्यार्थियों द्वारा स्वयं को पुस्तक के अध्याय में से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करने के लिए प्रोत्साहित करना।
- पाठ की अवधारणाओं (Concepts) का विश्लेषण करना।
- विद्यार्थियों को कक्षा में प्रस्तुतीकरण (Presentations) देने के लिए प्रोत्साहित करना।
- हम बच्चों में विश्लेषणात्मक सोच को विकसित करने के लिए विशेष कार्य करते हैं। प्रत्येक दिन अनौपचारिक तरीके से विद्यार्थी का मूल्यांकन होता है और हर दो सप्ताह में OMR से परीक्षा होती है।
- PCGE में विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण-विधियाँ अपनाई जाती हैं, जो विद्यार्थी को सजग, सक्रिय और विश्लेषण करने में सक्षम बनाती हैं। कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों से छात्र आत्मविश्वासी, विश्लेषणपरक, रचनात्मक नवाचार करने के लिए तत्पर, मौखिक एवं लिखित अभिव्यक्ति में कुशल बनते हैं। इसलिए BCA का विद्यार्थी परिष्कार में इतना निर्भीक, विचारशील, समन्वयशील, सृजनशील और कुशल संप्रेषणशील व्यक्तित्व के रूप में विकसित होता है। वह जीवन के किसी भी कार्य को तथा निजी व्यवसाय को भी सुव्यवस्थित रूप से अंजाम दे सकता है।
- विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेज़ भी अतिरिक्त रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि कोरोना, अन्य बीमारी या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ पाता है तो भी वह घर बैठे अपने एंड्रोइड मोबाइल पर परिष्कार के शिक्षकों द्वारा तैयार किए क्वालिटी लेक्चर्स को देख सके और अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
उच्चतर शिक्षा की दिशाएँ
MCA
- सूचना प्रौद्योगिकी के तेजी से बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास हो रहा है। कम्प्यूटर एप्लीकेशन और IIT (सूचना प्रौद्योगिकी) आज एक लाभकारी पेशे के रूप में है जो BCA डिग्रीधारियों के लिए उपलब्ध है। MCA एक आदर्श शैक्षिक प्रोग्राम है, उन विद्यार्थियों के लिए जो इस कार्यक्षेत्र में अपनी उच्च शिक्षाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
MBA
- यह BCA स्नातकों द्वारा MCA के पश्चात् सबसे ज्यादा अपनानेवाला कॅरिअर विकल्प है। बहुत सारे संस्थान MBA डिग्री को वैज्ञानिक विशेषज्ञता के साथ प्रदान करते हैं।
BCA विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर (Jobs) की संभावनाएँ :-
- साफ्टवेयर डवलपर
- वेबसाइट डवलपर
- नेटवर्किंग
- Ethical Hacker (एथिकल हैकर)
- डिजीटल मार्केटिंग
- IAS/RAS
- बैंक पी.ओ.
- बैंक क्लर्क
- रेलवे
- SSC (कस्टम अधिकारी, राज्यकर अधिकारी, सी.बी.आई. आदि)
- FCI
- LDC
- पुलिस सब-इन्सपेक्टर आदि।
शोध :
PCGE में BCA के विद्यार्थियों को शोध-अभ्यास भी उपलब्ध करवाया जाता है इससे विद्यार्थियों में शोध-प्रवृत्ति का विकास होता है इससे छात्रों की प्रबंधन क्षमता (योग्यता) में सुधार भी होता है। BCA कोर्स के विद्यार्थियों को शोध के अवसर भी प्रदान करता है जिसमें स्नातक (Graduation) स्तर पर IT की छोटी-छोटी परियोजनाओं पर शोधकार्य करवाया जाता है। इससे छात्रों में अनुसंधान का दृष्टिकोण विकसित होता है और वे IT के क्षेत्र में उद्यम करने में सक्षम बनते हैं। इससे छात्रों के समस्या-समाधान कौशल का विकास होता है।